चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बूम बैरियर लगाने का काम शुरू, यात्रियों की एंट्री होगी QR कोड से

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बूम बैरियर लगाने का काम शुरू, यात्रियों की एंट्री होगी QR कोड से

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन। - Dainik Bhaskar

चंडीगढ़: चार महीने पहले हुए ऐलान के बाद आखिरकार चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बूम बैरियर लगाने का काम शुरू हो गया है। कंपनी ने स्टेशन के पंचकूला और चंडीगढ़, दोनों तरफ इसका कार्य प्रारंभ कर दिया है।

नए सिस्टम के तहत अब यात्री केवल QR कोड स्कैन करने के बाद ही प्लेटफॉर्म पर प्रवेश कर सकेंगे। किसी यात्री को छोड़ने या लेने आए परिजन सीधे प्लेटफॉर्म तक नहीं जा पाएंगे और उन्हें एयर कॉनकोर्स में ही रुकना होगा। यहां तक कि अगर ट्रेन लेट भी हो, तब भी यात्री को प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर 72 मीटर x 80 मीटर का विशाल एयर कॉनकोर्स बनाया जा रहा है, जिसमें बैठने और इंतजार की आधुनिक सुविधाएं होंगी। इसका फिनिशिंग कार्य फिलहाल चल रहा है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में यह सिस्टम उन्हीं स्टेशनों पर लागू किया जा रहा है जहां रोजाना 20 हजार से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही होती है। इसके बाद धीरे-धीरे इसे अन्य स्टेशनों पर भी लागू किया जाएगा।

इसी के साथ चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज (FOB) का काम भी 70% पूरा हो चुका है। स्टेशन के दोनों छोर पर 12 मीटर चौड़े दो नए FOB बनाए जा रहे हैं – एक कालका साइड और दूसरा अंबाला साइड पर। इन्हें पंचकूला और चंडीगढ़ स्टेशन भवन से जोड़ा जाएगा। यात्री इन FOB के जरिए लिफ्ट और सीढ़ियों की मदद से प्लेटफॉर्म तक पहुंच पाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें