जालंधर में महिला की हाईटेंशन तारों की चपेट में आकर मौत, परिवार ने मदद की अपील की

जालंधर में महिला की हाईटेंशन तारों की चपेट में आकर मौत, परिवार ने मदद की अपील की

प्रीति छत पर कपड़े सुखाने के लिए पहुंची थी। इस दौरान ये हादसा हो गया। व्यू में तारें नजर आ रही हैं। जिससे महिला को करंट लगा। - Dainik Bhaskar

पंजाब के जालंधर जिले के गांव संगल सोहल में स्थित वेस्ट वन कंपनी के पास एक महिला की हाईटेंशन तारों की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान उत्तर प्रदेश की रहने वाली प्रीति पत्नी प्रमोद के रूप में हुई है, जो अपनी बहन और जीजा से मिलने के लिए जालंधर आई थी। घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है, जब प्रीति कपड़े धोने के बाद उन्हें छत पर सुखाने गई थी और उसी दौरान उसे करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार का कहना है कि महिला की मौत के बाद उनका बुरा हाल है, और वे इतने गरीब हैं कि शव को गांव भेजने की स्थिति में नहीं हैं। परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है ताकि प्रीति के शव को उत्तर प्रदेश उनके गांव भेजा जा सके। वहीं, स्थानीय लोग बताते हैं कि ये तार पहले भी तीन बार लोगों को करंट का शिकार बना चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पुलिस ने घटना की जानकारी प्राप्त करने के बाद मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। मकान मालिक का कहना है कि उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि उक्त तारों में करंट है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Leave a Comment

और पढ़ें