जालंधर में श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती पर शोभायात्रा, 1000 से ज्यादा पुलिस तैनात

जालंधर में श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती पर शोभायात्रा, 1000 से ज्यादा पुलिस तैनात

श्री गुरु रविदास जयंती को लेकर आज शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। - Dainik Bhaskar

पंजाब के जालंधर में श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती के मौके पर एक बड़ा मेला आयोजित किया जा रहा है, जो बूटा मंडी स्थित सतगुरु रविदास धाम में शुरू हुआ है। इस जश्न का हिस्सा बनने के लिए, आज मंगलवार को पूरे शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के मार्ग में कई प्रमुख चौक और सड़कों से गुजरते हुए शहर भर में श्रद्धालु अपनी श्रद्धा अर्पित करेंगे।

शोभायात्रा बूटा मंडी स्थित सतगुरु रविदास धाम से शुरू होकर श्री गुरु रविदास चौक, डॉ. अंबेडकर चौक (नकोदर चौक), भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), श्री राम चौक (पीएनबी चौक), मिलाप चौक, शहीद भगत सिंह चौक, अड्डा होशियारपुर, माई हीरा गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक और बस्ती अड्डा होते हुए वापस गुरु रविदास चौक से सतगुरु रविदास धाम बूटा मंडी में समाप्त होगी।

इस अवसर पर सुरक्षा के मद्देनजर शहर में करीब 1000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही जालंधर सिटी पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट करने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। ताकि शोभायात्रा के दौरान यातायात की समस्या न हो।

दूसरी तरफ, शोभायात्रा की श्रद्धा और सम्मान को देखते हुए जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि आज शहर में शराब और मांस के सभी ठेके और दुकानें बंद रहेंगी। जालंधर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने कहा है कि इस दिन की धार्मिक भावना का सम्मान करते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें