जालंधर: सांपला फाऊंडेशन ने आयोजित किया बाबा साहिब अम्बेदकर समर्पित कार्यक्रम, विजय सांपला ने किसानों के आंदोलन पर दी प्रतिक्रिया

जालंधर: सांपला फाऊंडेशन ने आयोजित किया बाबा साहिब अम्बेदकर समर्पित कार्यक्रम, विजय सांपला ने किसानों के आंदोलन पर दी प्रतिक्रिया

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए विजय सांपला।

जालंधर के एक निजी हाल में सांपला फाऊंडेशन की ओर से भारत के संविधान के निर्माता बाबा साहिब भीम राव अम्बेदकर समर्पित एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री विजय सांपला, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया सहित कई वरिष्ठ बीजेपी नेता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विजय सांपला ने किसानों के आंदोलन पर अपनी बात रखते हुए कहा कि वह सभी किसान जत्थेबंदियों से अपील करते हैं कि अगर वे डल्लेवाल साहिब के साथ सही मायनों में हमदर्दी रखते हैं तो इस मुद्दे को हटाया जाए ताकि उनका मरमव्रत खत्म हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को गलत जानकारी दी गई है और सरकार ने धान पर एमएसपी पहले से ही सुनिश्चित की हुई थी। इसके साथ ही पंजाब सरकार को धान खरीदने के लिए पैसा भी भेजा गया था, लेकिन राज्य सरकार की नियत में खोट के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सांपला ने आगे कहा कि अगर किसानों को धरना देना है तो वह पंजाब सरकार के खिलाफ करें क्योंकि दोष राज्य सरकार का है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के वादे का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी ने 22 फसलों पर एमएसपी देने का दावा किया था, लेकिन तीन साल बीतने के बावजूद किसी को कुछ नहीं मिला। उन्होंने किसान नेताओं से अपील की कि वे उन लोगों के खिलाफ प्रदर्शन करें जिन्होंने उन्हें झूठ बोला।

सांपला ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने कई बार किसानों से बातचीत की है, लेकिन हर बार जब बात पंजाब सरकार तक पहुंचती है तो बात रुक जाती है। उन्होंने कहा कि यह रवैया सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ है और यह चिंता का विषय है।

विजय सांपला ने बताया कि केंद्रीय आलाकमान जल्द पंजाब के नए प्रधान और सभी जिलों के नए प्रधानों की घोषणा करेगा और फरवरी के बीच तक यह फैसले लिए जाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें