भारत में लोगों को इन्साफ दिलाने के लिए कोर्ट बनाए गए हैं. जिस तरह का क्राइम किया जाता है, उसके आधार पर सजा दी जाती है. भारत में अपराधियों के लिए जेल का निर्माण किया गया है. अपराधियों को इस जेल में सजा काटने के लिए भेजा जाता है. घरवालों से दूर एक बंद कमरे में कैदी कैसी जिंदगी जीते हैं, ये काफी कम लोगों को पता है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया. इसे जबलपुर जेल का बताया जा रहा है. इस वीडियो में दिखाया गया कि आखिर एक कैदी जेल के अंदर अपने चौबीस घंटे कैसे बिताता है. सुबह से शाम तक जेल में कैदी क्या करते हैं, इसकी एक झलक इस वीडियो में दिखाई गई. वीडियो को किसी कैदी ने बनाया या किसी गार्ड ने इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
हर चीज का होता है रुटीन
सोशल मीडिया पर शेयर किये गए इस वीडियो में कैदियों की लाइफ की झलक दिखाई गई. कैदियों के दिन की शुरुआत नहा कर होती है. कैदी सुबह उठने के बाद फ्रेश होकर सबसे पहले नहाते हैं. उसके बाद नाश्ता करने के बाद वो दिनभर जेल के आंगन में बैठे रहते हैं. छांव में बैठे ये कैदी आपस में बातचीत करते हैं. तय समय पर दोपहर का खाना खाते हैं और फिर शाम को भी इसी तरह गॉसिप करते हैं.










