01

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक माहौल को बदलने के लिए भले ही कई तरह के उपाय कर रहे हों, लेकिन शिक्षा व्यवस्था में खामियां दूर होने का नाम नहीं ले रही. फिलहाल भीषण गर्मी में भी सरकारी स्कूल खोलने का निर्देश है, सूबे में स्कूल खुल भी रहे हैं. कमजोर बच्चों को दक्ष अभियान के तहत पढ़ने में मजबूत बनाया भी जा रहा है, शिक्षक भी पहुंच रहे हैं. लेकिन, जमुई जिला का एक सरकारी स्कूल के लिए नियम शायद कुछ और है तभी तो इस स्कूल के हेड मास्टर 30 अप्रैल से स्कूल नहीं आ रहे हैं.










