टॉपर्स की फैक्ट्री है यह कॉलेज, यहां मिल गई एडमिशन…तो चमक जाएगी किस्मत; जानें प्रोसेस

हजारीबाग. जिले के इंटर साइंस कॉलेज को टॉपर्स की फैक्ट्री के नाम से जाना जाता है. इस महाविद्यालय 11 वीं और 12वीं के लिए विज्ञान और वाणिज्य की पढ़ाई होती है. हाल ही में जैक के द्वारा जारी किए गए 12वीं रिजल्ट में यहां के विद्यार्थियों ने परचम लहराया है. इसमें विज्ञान स्ट्रीम 500 में से 482 अंक लाकर रितिका कुमारी ने पूरे स्टेट में सेकंड टॉप किया है. वहीं महाविद्यालय की दिव्या भारती ने 500 में से 458 अंक लाकर वाणिज्य स्ट्रीम में जिला टॉप किया है. महाविद्यालय का पूर्व का रिकॉर्ड भी टॉपर्स देने का रहा है.

यह विद्यालय हजारीबाग के किरण ग्राम कैनरी कोर्रा रोड जबरा में स्थित है. कॉलेज के प्राचार्य बसंत कुमार झा ने बताया कि साल 2005 से इस स्कूल की शुरुआत की गई थी. उस समय यहां पर केवल साइंस स्ट्रीम में पढ़ाई होती थी, लेकिन 2020 से यहां कॉमर्स की पढ़ाई भी शुरू की गई है. यहां पर छात्रों को आसान भाषा में पढ़ाई करवाने पर विशेष जोर दिया जाता है.

उन्होंने आगे बताया कि नामांकन के साथ ही बच्चों को यह बतला दिया जाता है कि उन्हें शत प्रतिशत कॉलेज में उपस्थित होना है. अपनी पढ़ाई के लिए तत्पर और परिश्रम करना है. किसी भी तरह के प्राइवेट ट्यूशन को आवश्यक ना समझते हुए ट्यूशन से दूरी बनानी है और खुद से ही प्रश्नों के हल ढूंढने हैं. जहां अगर समझ में नहीं आना है तो कॉलेज में शिक्षक की मदद लेनी है. इससे बच्चे में पढ़ाई को लेकर एक अलग नजरिए का विकास होता है और जब बच्चे खुद अपनी पढ़ाई के लिए अधिक मेहनत करते हैं तो टॉपर्स बनते हैं.

महाविद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू
उन्होंने बताया कि सत्र 2024-26 के लिए महाविद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. पूर्व के साल में महाविद्यालय में लगभग 2500 बच्चों का नामांकन होता था, लेकिन इस बार जैक बोर्ड ने सभी महाविद्यालयों को 384 बच्चों का नमांकन लेने को कहा है. अभी महाविद्यालय की बातचीत बोर्ड से जारी है. हम लोगों का प्रयास है कि हमें 2500 बच्चों का नमांकन लेने दिया जाए. अभी महाविद्यालय में साइंस और वाणिज्य स्ट्रीम में 384 बच्चों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू है, जिसमें विज्ञान में नामांकन लेने के लिए छात्र को 10वीं कक्षा में मिनिमम 85 प्रतिशत अंक होने चाहिए. वहीं छात्राओं के 80 प्रतिशत अंक होने चाहिए. मैं वाणिज्य में नामांकन लेने के लिए छात्रों के 75% और छात्राओं के 70% दसवीं में अंक होने चाहिए. नामांकन के लिए विद्यार्थी को फॉर्म जमा करना होगा.

हर वर्ष निकलता है टॉपर
इस महाविद्यालय से साल 2024 में रितिका कुमारी झारखंड सेकंड स्टेट टॉपर बनी. साल 2023 में महाविद्यालय से स्टेट 3rd, 4th, 6th और 9th टॉपर थे. साल 2021 में स्टेट 3rd, 4th, 7th, 8th, 9th टॉपर थे. साल 2020 में महाविद्यालय से टॉपर्स थे.

इतनी है फीस
महाविद्यालय में अभी प्रतिवर्ष 18,000 फीस है, इसके अलावा नामांकन पत्र भरने के लिए 200 रुपए का शुल्क अतिरिक्त देना होगा. नामांकन पत्र 10th की मार्कशीट के हिसाब से ही दिया जाता है. इसके अलावा अगर छात्र बस की सेवा लेते हैं तो दूरी के हिसाब से शुल्क अदा करना पड़ेगा.

Tags: Education, Hazaribagh news, Jharkhand news, Latest hindi news, Local18

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें