डल लेक में शिकारे पर ये क्या कर रहे हैं टूरिस्ट, जमकर वायरल हो रहा VIDEO, 2 को उठा ले गई पुलिस, बाकी की है तलाश

श्रीनगर. श्रीनगर के डल झील में शिकारे पर शराब पीने का एक वीडियो सामने आने के बाद वहां की पुलिस हरकत में आई और उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. श्रीनगर पुलिस ने ‘एक्स’ पर कहा, “नशे की हालत में डल झील में एक शिकारे में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आपत्तिजनक व्यवहार करने का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के बाद श्रीनगर पुलिस ने संज्ञान लिया है. राम मुंशीबाग थाने में आईपीसी की धारा 295ए के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.”

पुलिस ने आगे लिखा, “दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. मामले की आगे की जांच जारी है.” यह मामला उस वक्त सुर्खियों में आया जब नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता तनवीर सादिक ने इसका वीडियो ‘एक्स’ पर पोस्ट किया और घटना पर नाराजगी जाहिर की.

उन्होंने 8 जून को सोशल मीडिया पर वीडियो को साझा करते हुए लिखा, “डल झील में शिकारे पर शराब पी रहे टूरिस्टों की अश्लील हरकतों की कड़ी निंदा करता हूं. ‘कश्मीर बदल रहा है’ की आड़ में सरकार को याद रखना चाहिए कि इस तरह का व्यवहार यहां स्वीकार्य नहीं है.

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें