अस्पताल में उस समय 30 से ज्यादा मरीज मौजूद थे। आग लगने के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और मरीजों को 10 एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। पुलिस ने बताया कि लिफ्ट में जिन लोगों को बेहोश पाया गया, उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाकी मरीजों का इलाज अस्पताल में जारी है।
शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की जानकारी मिली है, और इस मामले की जांच की जा रही है। डिंडीगुल के जिलाधिकारी एमएन पूंगोडी ने बताया कि फायर ब्रिगेड, राजस्व और पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।