दिल्ली से भोपाल का हवाई सफर हुआ सस्ता, एक हफ्ते तक 3342 रुपए में कर सकेंगे यात्रा Indigo has decreased their ticket values 

भोपाल. अब भोपाल से दिल्ली हवाई सफर आसान हो गया है. इंडिगो ने अपनी कुछ फ्लाइट के टिकट के दाम 30 जून तक कम कर दिए हैं. जिसमें 30 जून यानी रविवार तक एक हफ्ते के लिए भोपाल से दिल्ली का किराया 3342 रुपए तय किया गया है. इस फ्लाइट का पहले किराया 4250 रुपए लगता था. यह विमान सोमवार से चलेगा और रविवार तक इसी ऑफर पर चलेगा.

इंडिगो के अधिकारियों के अनुसार, अधिकतम जगहों के किराए में 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. वहीं जिन जगहों से तीन से चार विमान उड़ान भरते हैं वहां 25 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि किराए में कमी इस लिए की जा रही है, क्योंकि हाल ही में इंडिगो को कई एयरक्राफ्ट मिले हैं. जिसकी वजह से ज्यादा से ज्यादा लोगों को उड़ान भरने में आसानी दी जा रही है.

यह है किराया
इंडिगो ने अपने विमानों के लिए नई दरें लागू की हैं, जो की 30 जून तक चलेंगी. दिल्ली से भोपाल सुबह 5:55 में आने वाले विमान का किराया 3172 रुपए कर दिया गया है, जो पहले 4050 रुपए हुआ करता था. वहीं भोपाल से दिल्ली जाने के लिए 3342 रुपए चुकाने होंगे. ये ऑफर मात्र 7 दिनों के लिए है. जिसकी शुरुआत 24 जून से हुई है. साथ ही भोपाल से मुंबई जाने वाले विमान का भी किराया कम किया गया है. पहले भोपाल से मुंबई जाने के लिए एक व्यक्ति को 5800 रुपए चुकाने पड़ते थे. वहीं इस ऑफर के तहत अब मात्र 4979 में यात्रा की जा सकती है.

इन जगहों का टिकट हुआ कम
भोपाल से दिल्ली के अलावा बैंगलोर, अहमदाबाद, हैदराबाद के साथ अन्य जगहों का भी किराया 15 प्रतिशत तक कम कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार ये ऑफर जुलाई के पहले सप्ताह या उससे भी ज्यादा दिनों के लिए जारी किया जा सकता है. यह किराया इंडिगो द्वारा चलाए जाने वाले विमानों पर जारी किया गया है.

Tags: Bhopal news, Latest hindi news, Local18, Mp news

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें