पंजाब: ऑल पार्टी मीटिंग जल्द शुरू, प्रमुख दलों के नेता पहुंचे बैठक में हिस्सा लेने
चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा बुलाई गई ऑल पार्टी मीटिंग की शुरुआत कुछ ही देर में होने वाली है। बैठक से पहले ही विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है।
शिरोमणि अकाली दल की ओर से वरिष्ठ नेता डॉ. चीमा और बलविंदर भूंदड़ बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। कांग्रेस की तरफ से विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी भी बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं।
वहीं, आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।
यह बैठक राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों पर सभी दलों की राय जानने और साझा रणनीति पर विचार करने के लिए बुलाई गई है।