पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में सरतेज सिंह नरूला बने प्रधान
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में सरतेज सिंह नरूला को प्रधान चुना गया है। उन्हें कुल 1781 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रविंदर सिंह रंधावा रहे, जिन्हें 1404 वोट मिले। इस चुनाव में बारिश के बावजूद एडवोकेट मतदान के लिए उत्साह के साथ पहुंचे, और उनका जोश देखने लायक था। प्रेसिडेंट पद के लिए सात उम्मीदवारों में टक्कर थी, और अंत में सरतेज सिंह नरूला ने शानदार जीत दर्ज की।
इसके अलावा, अन्य पदों के लिए भी कड़ी प्रतिस्पर्धा रही:
-
वाइस प्रेसिडेंट पद पर निलेश भारद्वाज विजेता बने, उन्हें 1501 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर गौरव गुरचरण सिंह राय रहे, जिन्हें 1064 वोट मिले।
-
सेक्रेटरी पद पर गगनदीप सिंह जम्मू ने 1411 वोट के साथ जीत हासिल की, जबकि दूसरे स्थान पर 962 वोटों के साथ मनविंदर सिंह दलाल रहे।
-
जाइंट सेक्रेटरी पद पर भाग्यश्री सेतिया ने 2053 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि डॉ. किरनदीप कौर को 1753 वोट मिले।
-
ट्रेजरर पद पर हरविंदर सिंह मान विजयी रहे, उन्हें 869 वोट मिले, जबकि सतनाम सिंह को 737 वोट मिले।











