पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के दोषी आतंकी जगतार हवारा की तिहाड़ जेल से पंजाब ट्रांसफर की याचिका पर सुनवाई आज

पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के दोषी आतंकी जगतार हवारा की तिहाड़ जेल से पंजाब ट्रांसफर की याचिका पर सुनवाई आज

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए आतंकी जगतार हवारा की तिहाड़ जेल से पंजाब की जेल में ट्रांसफर करने की मांग वाली याचिका पर आज (21 अक्टूबर) सुनवाई होगी। इस दौरान केंद्र, दिल्ली और पंजाब सरकार की ओर से कोर्ट में जवाब दाखिल किया जाएगा, जैसा कि पिछली सुनवाई में कोर्ट ने तीनों पक्षों से जवाब मांगा था।

मौत की सजा से आजीवन कारावास में तबदीली

हवारा को 27 मार्च 2007 को ट्रायल कोर्ट ने दोषी ठहराया था और उसे मृत्युदंड की सजा सुनाई थी। लेकिन 12 अक्टूबर 2010 को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने उसकी सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया।

फतेहगढ़ साहिब का निवासी

हवारा 22 जनवरी 2004 को चंडीगढ़ बुड़ेल जेल से भाग गया था, लेकिन एक साल बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 2005 से वह जेल में है और आज उसकी उम्र 54 साल है। हवारा की याचिका में यह दलील दी गई है कि तिहाड़ जेल में उसे पंजाब राज्य के मामले में सजा दी जा रही है, और चूंकि वह फतेहगढ़ साहिब का निवासी है, उसे पंजाब की जेल में रखा जाना चाहिए।

28 साल से जेल में बंद

जगतार हवारा को 21 सितंबर 1995 को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया। वह अपनी गिरफ्तारी से लेकर अब तक, यानी 28 साल से अधिक समय से जेल में है।

Leave a Comment

और पढ़ें