पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 पुलिस अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किया

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 पुलिस अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किया

पंजाब पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त किए गए अधिकारियों में एक इंस्पेक्टर, 5 सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई), 4 हेड-कॉन्स्टेबल (एचसी) और 42 कॉन्स्टेबल शामिल हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्रवाई की जानकारी दी और कहा कि पुलिस भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके साथ ही, डीजीपी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की तर्ज पर अब पंजाब पुलिस में वाहन चोरी के मामलों के लिए ई-एफआईआर प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे लोग एक महीने के भीतर अपने मामले दर्ज करवा सकेंगे। इसके अलावा, पुलिस सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए तीन जिलों में थर्ड पार्टी ऑडिट भी करवाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अब तक 400 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें अधिकतर मामले भ्रष्टाचार के थे। इसके अलावा, पंजाब पुलिस ने एक ऑनलाइन सेवाओं का दायरा बढ़ाने का भी फैसला लिया है, जिसमें 43 से बढ़ाकर 60 सेवाएं शामिल की जाएंगी, जिन्हें लोग अपने घरों से भी उपयोग कर सकेंगे।

साथ ही, पंजाब पुलिस ने यह भी घोषणा की कि ड्रग तस्करी रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। बर्खास्तगी की प्रक्रिया अभी भी जारी रहेगी, और इसके तहत अधिकतर बर्खास्तगी पटियाला जिले से हुई है, जहां 5 पुलिसकर्मियों को नौकरी से निकाल दिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें