पंजाब फिल्म फेयर अवॉर्ड से पहले हनी सिंह पर बवाल

पंजाब फिल्म फेयर अवॉर्ड से पहले हनी सिंह पर बवाल

यो यो हनी सिंह के फिल्म फेयर अवाॅर्ड में बुलाने का विरोध। - Dainik Bhaskar

पंजाब में होने जा रहे पंजाबी फिल्म फेयर अवॉर्ड को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मशहूर सिंगर जसबीर सिंह जस्सी ने शो में बॉलीवुड-पंजाबी सिंगर यो-यो हनी सिंह के परफॉर्मेंस पर कड़ा ऐतराज जताया है।

जस्सी के आरोप

  • नशे को बढ़ावा देने का आरोप: जस्सी ने कहा – “एक आदमी जिसे हमने हमेशा कहा कि उसने हमारे बच्चों को नशों की तरफ धकेला, शराब और ब्रांड के नाम याद करवाए, वही हनी सिंह अब इस मंच पर परफॉर्म करने जा रहा है। क्या हमारे पास अच्छे कलाकार खत्म हो गए हैं?”

  • सरकार पर सवाल: जस्सी ने कहा कि जब पंजाब सरकार नशों के खिलाफ जंग लड़ रही है, तो ऐसे कलाकार को बुलाने की इजाज़त क्यों दी गई।

  • पिछले विवादों का जिक्र: उन्होंने याद दिलाया कि हाल ही में हनी सिंह के एक अश्लील गाने पर एफआईआर की मांग उठी थी। फिर भी उन्हें बड़े मंच पर मौका दिया जा रहा है।

  • कथित बयान पर नाराज़गी: जस्सी ने कहा कि हनी सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था – “मैं इनकी नस्लों के डीएनए में नशा घुसा दूंगा।” इस पर उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इसके पीछे आयोजकों की क्या मजबूरी है।

“अच्छे कलाकार क्यों नज़रअंदाज़?”

जसबीर जस्सी ने साफ कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के शो पंजाब में होना खुशी की बात है, लेकिन अश्लील और नशा-प्रचारक गीतों वाले गायक को मंच देने से समाज को गलत संदेश जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें