पंजाब में नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी की तैयारी, 15 सेक्टरों के लिए विशेषज्ञ कमेटियां गठित, 1 अक्टूबर तक मांगे गए सुझाव

पंजाब में नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी की तैयारी, 15 सेक्टरों के लिए विशेषज्ञ कमेटियां गठित, 1 अक्टूबर तक मांगे गए सुझाव

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा चंडीगढ़ में मीडिया से बात करते हुए। - Dainik Bhaskar

चंडीगढ़: पंजाब सरकार राज्य में एक नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी लाने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने जानकारी दी है कि पॉलिसी के मसौदे को अंतिम रूप देने से पहले हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए सरकार ने उद्योगों, विशेषज्ञों और आम नागरिकों से 1 अक्टूबर 2025 तक सुझाव मांगे हैं।

15 सेक्टरों के लिए बनीं नई कमेटियां

पहले बनाई गई 9 सब-कमेटियों के अलावा अब 15 नई सेक्टर-वाइज कमेटियों का गठन किया गया है। इन कमेटियों में संबंधित क्षेत्रों के दिग्गजों और विशेषज्ञों को शामिल किया गया है, जो इंडस्ट्री की ज़मीनी हकीकत को समझते हैं। ये कमेटियां उद्योग जगत से इनपुट लेकर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगी।

ये हैं 15 सेक्टर और उनके प्रमुख:

  1. आईटी क्षेत्र

    • प्रताप अग्रवाल (IDSE इन्फोटेक, मोहाली)

  2. साइकिल उद्योग

    • ओंकार सिंह पाहवा (एवन साइकिल्स, लुधियाना)

  3. ऑटो एवं ऑटो पार्ट्स

    • परितोष गर्ग (हैप्पी फोर्जिंग्स, लुधियाना)

  4. इलेक्ट्रिक वाहन

    • इंदरवीर सिंह (ईवेज मोटर्स, मोहाली)

  5. नवीकरणीय ऊर्जा

    • आशीष कुमार (वर्बियो, संगरूर)

  6. स्टील एवं रोलिंग मिल्स

    • सचित जैन (वर्धमान स्टील, लुधियाना)

  7. प्लास्टिक एवं केमिकल उत्पाद

    • अभि बंसल (एसोचैम और सरस्वती एग्रो केमिकल्स, एसएएस नगर)

  8. लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग

    • अश्विनी नायर (कैप्टन, हिंद टर्मिना, लुधियाना)

  9. फिल्म एवं मीडिया

    • दिनेश औलक (स्पीड रिकॉर्ड्स)

  10. फार्मा एवं बायोटेक

  • वरिंदर गुप्ता (IOL केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स, बरनाला)

  1. विश्वविद्यालय एवं कोचिंग संस्थान

  • डॉ. जसपाल सिंह संधू (लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर)

  1. अस्पताल एवं स्वास्थ्य देखभाल

  • डॉ. बिशव मोहन (DMC, लुधियाना)

  1. स्टार्टअप सेक्टर

  • ममता भारद्वाज (न्यूरॉन, पंजाब स्टार्टअप हब)

  1. रिटेल सेक्टर

  • उमंग जिंदल (होम लैंड ग्रुप)

  1. ईएसडीएम (इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिज़ाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग)

  • डॉ. कमलजीत सिंह (सेमी कंडक्टर लेबोरेटरी लिमिटेड)

उद्योग मंत्री का बयान

संजीव अरोड़ा ने कहा, “हम चाहते हैं कि पंजाब की नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी जमीनी हकीकत पर आधारित हो और यह हर उद्योग, हर उद्यमी, हर नागरिक के लिए प्रासंगिक हो। इसलिए हर सेक्टर से सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। सरकार की कोशिश है कि यह पॉलिसी राज्य में निवेश, रोजगार और टिकाऊ विकास को बढ़ावा दे।”

Leave a Comment

और पढ़ें