पंजाब में पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर जसबीर सिंह गिरफ्तार, 150 पाकिस्तानी नंबर मिले

पंजाब में पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर जसबीर सिंह गिरफ्तार, 150 पाकिस्तानी नंबर मिले

पाकिस्तान में हिसार की यूट्यूबर ज्योति के साथ शॉपिंग करता दिखा यूट्यूबर जसबीर सिंह (लाल घेरे में)। - Dainik Bhaskar

चंडीगढ़ – पंजाब में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके मोबाइल से पाकिस्तान के 150 संपर्क नंबर बरामद किए हैं। साथ ही उसकी हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के साथ भी कनेक्शन सामने आया है, जो पहले ही गिरफ्तार हो चुकी है।

पाकिस्तान के लिए जासूसी का शक

जसबीर सिंह, जो रोपड़ जिले के गांव माहलां का रहने वाला है, का नाम तब सुर्खियों में आया जब पुलिस को उसके पाकिस्तान से संपर्क की जानकारी मिली। पुलिस का कहना है कि जसबीर सिंह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एजेंटों या पाकिस्तानी अधिकारियों के संपर्क में हो सकता है। उसके पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारियों से भी संबंध रहे हैं।

वीडियो में पाकिस्तान में शॉपिंग करता दिखा जसबीर

जसबीर सिंह और ज्योति मल्होत्रा का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वे पाकिस्तान में शॉपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद जसबीर की गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर और भी तेज हो गई। पुलिस के मुताबिक, ज्योति की गिरफ्तारी के बाद जसबीर की जांच शुरू की गई थी, और 17 मई को उसे तलब किया गया।

ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी और सबूत

ज्योति मल्होत्रा, जो कि एक यूट्यूबर हैं, को 16 मई 2025 को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद एक फोटो सामने आई जिसमें जसबीर और ज्योति दोनों एक साथ दिख रहे हैं। इसके बाद जसबीर को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, और उसके बैंक खातों की डिटेल भी पुलिस के पास है।

ISI के संपर्क में होने का शक

स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के AIG डॉ. रवजोत गरेवाल के अनुसार, जसबीर सिंह ISI के संपर्क में था और पाकिस्तान की किसी संस्था के साथ उसकी कनेक्शन हो सकती है। पुलिस को शक है कि जसबीर ने भारतीय सेना की जानकारी पाकिस्तान को दी हो। इस संदर्भ में विस्तृत जांच चल रही है।

पाकिस्तान एंबेसी में शामिल हुआ था जसबीर

सूत्रों के अनुसार, जसबीर सिंह ने दिल्ली में पाकिस्तान एंबेसी के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था। वहां उसकी पाकिस्तानी आर्मी के अधिकारियों और यूट्यूबरों से मुलाकात हुई थी। इसके अलावा, वह पाकिस्तानी उच्चायोग के निष्कासित अधिकारी एहसान-उर-रहीम (दानिश) के संपर्क में था, जो 2020, 2021 और 2024 में पाकिस्तान गया था।

Leave a Comment

और पढ़ें