पंजाब में बाढ़ का संकट: 1312 गांव प्रभावित, गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यपाल और CM से की बातचीत

चंडीगढ़, 1 सितंबर 2025 — पंजाब में आई भीषण बाढ़ के हालात पर केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया है। राज्य के 9 जिले—फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला—बुरी तरह बाढ़ की चपेट में हैं, और अब तक 1312 गांव प्रभावित हो चुके हैं।
इस गंभीर स्थिति को देखते हुए आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बातचीत की। इस बातचीत में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बाढ़ से जुड़े मौजूदा हालात, प्रभावित लोगों के लिए चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी गृह मंत्री को दी।
केंद्रीय गृह मंत्री ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा
गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब सरकार को आश्वस्त किया कि केंद्र की ओर से हरसंभव सहायता दी जाएगी, ताकि बचाव कार्यों में तेजी लाई जा सके और बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ, सेना और अन्य एजेंसियों के जरिए पूरी मदद उपलब्ध करवाई जाएगी।
मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने साझा की जमीनी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बताया कि:
-
प्रशासन लगातार राहत कार्यों में जुटा है।
-
कई जिलों में एनडीआरएफ और सेना की टीमें सक्रिय हैं।
-
बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत शिविर, भोजन और चिकित्सा सहायता की व्यवस्था की जा रही है।
-
निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।










