पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा बढ़ा

पंजाब में आज (23 अगस्त 2025) मौसम विभाग ने तेज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, एसएएस नगर और फतेहगढ़ साहिब में यलो अलर्ट जारी है। बाकी जिलों में सामान्य बारिश होने के आसार हैं।
हिमाचल प्रदेश में भी ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जिसका असर पंजाब पर सीधे तौर पर पड़ सकता है। हिमाचल के भाखड़ा, पोंग और रणजीत सागर (थीन) डैम तेजी से भर रहे हैं। पिछले दिनों भाखड़ा से छोड़े गए पानी के कारण पंजाब के मोगा जिले और आसपास के 8 जिलों के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे।
डैमों का जलस्तर (22 अगस्त 2025 सुबह 6 बजे तक):
-
भाखड़ा डैम (सतलुज नदी):
-
वर्तमान स्तर: 1666.83 फीट
-
क्षमता: 87.88% (5.201 MAF)
-
आवक: 49,595 क्यूसेक | निकासी: 43,176 क्यूसेक
-
-
पोंग डैम (ब्यास नदी):
-
वर्तमान स्तर: 1383.98 फीट
-
क्षमता: 84.07% (5.151 MAF)
-
आवक: 59,278 क्यूसेक | निकासी: 70,798 क्यूसेक
-
-
थीन डैम (रावी नदी):
-
वर्तमान स्तर: 1718.28 फीट
-
क्षमता: 90.01% (2.397 MAF)
-
आवक: 13,871 क्यूसेक | निकासी: 8,529 क्यूसेक
-










