पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

चंडीगढ़/पंजाब: पंजाब के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने 15 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया है और कुछ क्षेत्रों में अगले दो दिन तेज बारिश की चेतावनी दी है।
पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह अब सामान्य से 3.5 डिग्री कम है। बठिंडा में 36.3 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि पटियाला में 8.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा, कई गांव जलमग्न
पौंग डैम से पानी छोड़े जाने के कारण ब्यास नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इससे होशियारपुर, फिरोजपुर और कपूरथला जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। हरिके हेड वर्क्स से छोड़े गए पानी की वजह से जीरा क्षेत्र के 7 गांवों की करीब 600 एकड़ जमीन पानी में डूब गई है। प्रभावित गांवों में निजाम वाला, सुल्ताना वाला, चमड़ियां वाली, बस्ती राम लाल, बस्ती खान, लड्डू और मुठिठयां शामिल हैं। हुसैनीवाला क्षेत्र में भी पानी भरने की स्थिति है।
इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश से सटे 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है:
-
गुरदासपुर
-
होशियारपुर
-
नवांशहर
-
रूपनगर
-
मोहाली
-
फतेहगढ़ साहिब
इन जिलों के 75 से 100% क्षेत्र में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
अन्य जिलों में भी बारिश के आसार
इसके अलावा, निम्न जिलों में 25 से 50% क्षेत्र में बारिश की संभावना है:
-
अमृतसर
-
कपूरथला
-
जालंधर
-
लुधियाना
-
संगरूर
-
पटियाला
जबकि फिरोजपुर, मोगा, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा, बरनाला, संगरूर और मानसा में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि निचले इलाकों से दूर रहें, और मौसम विभाग की सलाह का पालन करें। राहत व बचाव कार्यों के लिए टीमें अलर्ट पर हैं।
Ask ChatGPT










