पंजाब सरकार द्वारा धान की हाइब्रिड किस्मों पर पाबंदी के खिलाफ मानसा में किसानों का विरोध प्रदर्शन

पंजाब सरकार द्वारा धान की हाइब्रिड किस्मों पर पाबंदी के खिलाफ मानसा में किसानों का विरोध प्रदर्शन

मानसा में प्रदर्शन करते किसान। - Dainik Bhaskar

पंजाब सरकार द्वारा धान की हाइब्रिड किस्मों पर लगाई गई पाबंदी के खिलाफ मानसा में किसानों ने डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के नेतृत्व में किसानों ने धरना दिया। इस मौके पर किसान नेता राम सिंह, कुलदीप सिंह, सुखपाल सिंह और मेजर सिंह ने कहा कि मालवा क्षेत्र में पहले से ही भूजल की स्थिति खराब है, और इस संदर्भ में हाइब्रिड धान एक बेहतर विकल्प है, क्योंकि यह कम पानी में अच्छी पैदावार देता है और फूसा भी कम निकलता है।

किसान नेताओं ने यह भी बताया कि सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त धान की किस्में कम पैदावार देती हैं और इनमें फूसा ज्यादा निकलता है, जिससे किसानों को खेतों में पराली जलानी पड़ती है, जो पर्यावरण के लिए हानिकारक है। उन्होंने सरकार से हाइब्रिड किस्मों पर लगी पाबंदी को हटाने की मांग की है।

किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर पाबंदी नहीं हटाई गई, तो वे हाइब्रिड किस्म की रोपाई करेंगे, और अगर कोई अधिकारी उन्हें रोकने की कोशिश करेगा, तो वे उसका विरोध करने के लिए तैयार हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें