पंजाब सरकार ने 2025 गेहूं खरीद सीजन के लिए की पूरी तैयारी, किसानों को मिलेगा समय पर भुगतान
पंजाब सरकार ने गेहूं खरीद सीजन 2025 के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगवाई में इस बार किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस साल बारदाने की कोई कमी नहीं होगी और 28,894 करोड़ रुपए की कैश क्रेडिट लिमिट (CCL) जारी की गई है, जिससे किसानों को उनके गेहूं का समय पर भुगतान किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि किसानों को उनकी उपज का भुगतान 24 घंटे के भीतर मिल जाए।
मंडियों में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। 1864 मंडियों के साथ-साथ 700 अस्थायी मंडियों की भी व्यवस्था की गई है ताकि किसानों को फसल बेचने में कोई कठिनाई न हो। इसके अलावा, मंडियों में निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं:
-
बिजली आपूर्ति की पूरी व्यवस्था
-
पेयजल की सुविधा
-
स्वच्छ टॉयलेट और स्नानघर
-
मेडिकल सुविधाएं
-
समय पर भुगतान और उठान की गारंटी











