पंजाब सरकार ने किए तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले, डीके तिवारी को संसदीय कार्य विभाग सौंपा गया
पंजाब सरकार ने शुक्रवार को तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जो प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। इन बदलावों के तहत डीके तिवारी को परिवहन विभाग से संसदीय कार्य विभाग में भेजा गया है।
वहीं, दिलराज सिंह (IAS – 2005) को उनके वर्तमान पदों पर बने रहने की अनुमति दी गई है। वह अब भी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सचिव, खाद्य और औषधि प्रशासन आयुक्त और पंजाब के गुरुद्वारा चुनाव आयुक्त के पदों पर कार्य करेंगे।