पंजाब सहित बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने की प्रार्थना, सेवादारों को राहत कार्यों में जुटने का आह्वान

सिरसा, 1 सितंबर 2025 — भीषण बाढ़ से जूझ रहे पंजाब और अन्य राज्यों के लोगों के लिए डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने ऑनलाइन गुरुकुल के माध्यम से विशेष प्रार्थना की और देशभर की साध-संगत से प्रशासन के साथ मिलकर हर संभव सहायता करने का आह्वान किया।
गुरुजी ने पंजाब के साथ-साथ ओडिशा, हिमाचल प्रदेश (मनाली), जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश और डोडा क्षेत्र में बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के लिए “धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा” का पावन नारा लगाते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी को जल्द राहत और सुरक्षा मिले।
“मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” – पूज्य गुरु जी
पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने कहा:
“इस कठिन समय में हम पीड़ितों के दुख में पूरी इंसानियत की भावना से सहभागी हैं। उनकी पीड़ा, हमारी पीड़ा है।“
उन्होंने बताया कि पंजाब में हजारों गांव बाढ़ की चपेट में हैं, लाखों एकड़ की फसलें तबाह हो गई हैं, और असंख्य परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। किसानों का पशुधन और जीविका दोनों संकट में हैं।
गुरुजी ने प्रशासन से राहत कार्यों में तेजी लाने और प्रभावित परिवारों को मुआवज़ा व पुनर्वास देने की अपील की। साथ ही सेना, NDRF, BSF, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी दिन-रात राहत कार्यों में जुटे रहने के लिए आभार प्रकट किया।
शाह सतनाम जी ग्रीन ‘S’ वेलफेयर फोर्स पहले से सक्रिय
पूज्य गुरु जी ने बताया कि Shah Satnam Ji Green ‘S’ Welfare Force Wing के सेवादार पहले से ही पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सेवा में लगे हुए हैं। अब उन्होंने साध-संगत और जिम्मेवारों को निर्देश दिया है कि वे प्रशासन के साथ मिलकर राहत कार्यों को और तेज़ करें।
उन्होंने यह भी कहा:
“जरूरत के समय एक-दूसरे की सहायता करना ही सच्ची इंसानियत है। मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।“










