पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत में सुधार, CM भगवंत मान सहित कई सितारों ने जताया समर्थन

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत में सुधार, CM भगवंत मान सहित कई सितारों ने जताया समर्थन

मोहाली में फोर्टिस अस्पताल पहुंचकर सीएम मान ने राजवीर जवंदा का हाल जाना और परिवार से मुलाकात की। - Dainik Bhaskar

हरियाणा के पिंजौर में सड़क हादसे का शिकार हुए पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत में अब सुधार हो रहा है। उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। शनिवार को पंजाबी सिंगरों के मुताबिक, जवंदा रिकवर कर रहे हैं।

राजवीर की सेहत का हाल जानने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अस्पताल पहुंचे। रविवार दोपहर मुख्यमंत्री ने अस्पताल जाकर जवंदा के परिवार से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनकी हेल्थ अपडेट ली। उन्होंने कहा कि “कल से उनकी हालत बेहतर हो रही है।”

हादसे की खबर मिलते ही कई राजनीतिक नेता, गायक और फिल्मी कलाकार अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। इनमें विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, सिंगर कंवर ग्रेवाल, गिप्पी ग्रेवाल, मनकीरत औलख, जस बाजवा, कुलविंदर बिल्ला, एक्टर कर्मजीत अनमोल, सिंगर आर नेत, सुरजीत खान, जी खान, जीत जगजीत, मलविंदर सिंह कंग, मलकीत रॉनी सहित कई नामी हस्तियां शामिल थीं।

सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ ने भी सोशल मीडिया पर राजवीर के स्वस्थ होने की प्रार्थना की। वहीं, इंद्रजीत निक्कू ने वीडियो जारी कर उनकी सेहत के लिए दुआ मांगी।

बताया जा रहा है कि राजवीर जवंदा अपने चार दोस्तों के साथ बाइक राइड पर थे, तभी अचानक रास्ते में पशु आने से बाइक बेकाबू हो गई और वे हादसे का शिकार हो गए। सिर पर लगी गंभीर चोट के कारण उन्हें मोहाली लाने से पहले कार्डियक अटैक भी आया था।

Leave a Comment

और पढ़ें