प्रोफेसर बनना चाहती है इंटर आर्ट्स की बोकारो टॉपर जिया, इतने घंटे रोज की पढ़ाई – News18 हिंदी

बोकारो. JAC ने 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं. इसमें बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड के नेहरू प्लस टू की होनहार छात्रा जिया कुमारी ने 88.6 प्रतिशत अंक लाकर आर्ट्स में जिला टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है. आर्ट्स जिला टॉपर जिया कुमारी ने बताया कि वह अपनी सफलता से काफी खुश हैं और उनका लक्ष्य प्रोफेसर बनने का है.

जिया भविष्य में शिक्षा को और बेहतर बनाना चाहती हैं और अपना योगदान देना चाहती हैं. बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर जिया ने बताया कि वह प्रतिदिन 5 घंटे पढ़ाई करती थी और परीक्षा के आखिरी महीने में उन्होंने सैंपल पेपर से काफी अभ्यास किया. जिससे उन्हें प्रश्नों को समझने में काफी मदद मिली और बेहतर अंक प्राप्त किए.

प्रोफेसर बनना चाहती है जिया
वहीं, परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को जिया ने सलाह दी की कि अगर चैप्टर वाइज नियमित नोट्स बनाकर रिवीजन करें तो परीक्षा के समय कम तनाव में अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं. पारिवारिक पृष्ठभूमि को लेकर जिया ने बताया कि वह मध्यवर्गीय परिवार से हैं. उनके पिता भोला सुनार भंडार टोला में छोटी ज्वेलरी की दुकान में गहने बनाने का काम करते हैं. वहीं मां रानी देवी गृहिणी हैं.

पिता ने जताई खुशी
जिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों को दिया है, क्योंकि उनकी मेहनत और मार्गदर्शन के कारण ही वह परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर कामयाबी हासिल कर सकी हैं. वहीं बेटी की सफलता पर जिया के पिता भोला सुनार ने बताया कि वह अपनी बेटी की सफलता से बहुत खुश हैं. वह इसी तरह मेहनत करे और परिवार का नाम रोशन करें.

.

FIRST PUBLISHED : May 1, 2024, 20:00 IST

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें