फाजिल्का में पाकिस्तान से मंगवाई गई 3.5 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, काउंटर इंटेलिजेंस को बड़ी सफलता

फाजिल्का में पाकिस्तान से मंगवाई गई 3.5 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, काउंटर इंटेलिजेंस को बड़ी सफलता

काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर की गिरफ्त में आरोपी। - Dainik Bhaskar

फाजिल्का जिले में काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई गई 7 पैकेटों में बंद लगभग साढ़े तीन किलो हेरोइन बरामद की गई है। इसके खिलाफ स्टेट स्पेशल सेल थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस को देख भागने की कोशिश: काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर की टीम गश्त पर थी और जब वह लक्खो के बहराम के पास पहुंचे, तो उन्हें एक युवक बिना नंबर की बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ियों को देखकर युवक चौरस्ते पर पीछे मुड़ने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे शक के आधार पर रोक लिया और चेकिंग की। जांच के दौरान युवक के बैग से 7 पैकेटों में बंद साढ़े तीन किलो हेरोइन बरामद हुई।

पहले से तस्करी और चोरी के केस: पुलिस ने पकड़े गए युवक की पहचान सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा के रूप में की है, जो गांव मोहन के उताड़ का निवासी है। आरोपी के खिलाफ पहले भी हेरोइन और चोरी के चार केस दर्ज हो चुके हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए यह ड्रग्स की खेप मंगवाई थी, और इससे पहले भी उसने इसी तरीके से हेरोइन की खेप मंगवाई थी।

आरोपी को चार दिन के रिमांड पर भेजा गया: पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की पूछताछ के लिए उसे कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब इस मामले में और गहन पूछताछ कर रही है ताकि ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें