बठिंडा-चंडीगढ़ बस ड्राइवर की लापरवाही का वीडियो वायरल, तुरंत हटाया गया रूट से

बठिंडा-चंडीगढ़ बस ड्राइवर की लापरवाही का वीडियो वायरल, तुरंत हटाया गया रूट से

बस चलाता हुए रील देखता हुआ ड्राइवर।

बठिंडा/चंडीगढ़: पंजाब के बठिंडा से चंडीगढ़ जा रही पीआरटीसी बस के एक ड्राइवर की खतरनाक लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बस चालक एक हाथ से स्टीयरिंग संभाले हुए है, जबकि दूसरे हाथ से मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया की रील देख रहा है। बस पूरी तरह यात्रियों से भरी हुई थी।

वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल किया गया

बस में मौजूद एक यात्री ने यह वीडियो रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो तेजी से फैल रहा है। वीडियो बनाने वाले यात्री ने बताया कि यह घटना रोजाना सुबह 4:20 बजे बठिंडा से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली बस में हुई।

विभाग ने तुरंत की कार्रवाई

पीआरटीसी के सुपरिटेंडेंट आकाश कुमार ने वीडियो सामने आते ही तुरंत कदम उठाते हुए बस नंबर PB03BH 9190 के ड्राइवर को रूट से हटा दिया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। आकाश कुमार ने कहा कि ड्राइवरों के लिए नियम स्पष्ट हैं और वे चलते वाहन में मोबाइल फोन का उपयोग, खाना-पीना या कोई भी लापरवाही नहीं कर सकते।

सुरक्षा सर्वोपरि

आकाश कुमार ने कहा,

“यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। इस मामले को हम गंभीरता से ले रहे हैं। ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में भी ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे।”

Leave a Comment

और पढ़ें