बड़े नाम वाले 2 होटल के कमरों में 12 लड़कियां और 6 लड़के थे मौजूद, बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल का क्यों आया नाम

हाइलाइट्स

बांग्लादेशी लड़कियों का झारखंड से कनेक्शन का हुआ खुलासा.
रांची पुलिस ने 12 से अधिक लड़कियों को और 6 लड़कों को दबोचा.
इनसे पूछताछ कर रही रांची पुलिस, पकड़ाई लड़कियां धंधे में थीं लिप्त.

रांची. झारखंड की राजधानी रांची के कई इलाकों में ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से रैकेट का धंधा चल रहा था जिसकी सूचना पुलिस को मिली. इसके बाद इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीम बनाई गई जिसने इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया. रांची के सदर थाना रॉयल इन होटल और बरियातू क्षेत्र में मां रेसीडेंसी में छापेमारी की गई. वहीं डेली मार्केट रहना क्षेत्र में भी एक होटल में छापेमारी की गई. पुलिस की इस छापेमारी में 12 से अधिक लड़कियां पकड़ी गई. पकड़ी गई लड़कियों में ज्यादातर के तार बांग्लादेश और बंगाल से जुड़े हैं. वहीं, इसके साथ ही कई ग्राहक भी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है. मौके से कई आपत्तिजनक समान भी पुलिस ने जब्त किए हैं.

बता दें कि हाल के दिनों में रांची में सेक्स रैकेट का से धंधा काफी तेजी से फल फूल रहा था, जिसे लेकर रांची पुलिस को भी लगातार इसकी सूचना मिल रही थी. इसके बाद मामले के उद्भेदन और दोषियों पर कार्रवाई के लिए स्पेशल टीम बनाई गई. कई जगहों पर पुलिस के द्वारा एक साथ रेड की गई जिसमें पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त दलालों के साथ युवतियों को भी दबोचा है.

फिलहाल सभी से पूछतछ की जा रही है जिसके बाद इस अवैध धंधे में लिप्त अन्य आरोपियों और मास्टरमाइंड की तलाश पुलिस कर रही है. मामले की जानकारी देते हुए रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त लोगों को पकड़ा गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. इसे लेकर 3 टीमें बनाई गई थीं जो अब भी इसमें संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है.

बता दें कि oyo होटल से संबंधित जगह पर हो ये अवैध धंधा चल रहा था और पुलिस इन होटल संचालकों पर भी कार्रवाई की तैयारी में है. वहीं कुछ आरोपी छापेमारी के दौरान मौके से फरार होने भी कामयाब रहे हैं, जिनकी तलाश पुलिस की टीम कर रही है.

Tags: Jharkhand news, Jharkhand Police, Ranchi news, Ranchi Police

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें