भारती सिंह को हुई पित्त की थैली में पथरी, अस्पताल के बेड से बनाया VIDEO, ऑपरेशन से पहले बोलीं- ‘कैसे हो गया’

मुंबई. कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह पिछले दिनों अस्पताल में भर्ती हैं. अस्पताल के बिस्तर से ही उन्होंने अपना व्लॉग शूट किया है. इस व्लॉग में उन्होंने फैंस को बताया कि उनके पेट में दर्द हो रहा था. लगातार दर्द होने की वजह से पहले उन्हें लगा कि यह गैस्ट्रिक प्रोब्लम है. लेकिन जब दर्द बर्दाश्त से बाहर हुआ और वह डॉक्टर के पास गईं, तो मामला कुछ और ही निकला. जांच के दौरान उन्हें पता चला कि उनके गॉलब्लैडर स्टोन यानी पित्त की थैली में पथरी होने का पता चला. डॉक्टर जरूरी ट्रीटमेंट कर रहे हैं.

भारती सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. दिन भर तो वह ठीक रहीं लेकिन रात होते-होते वह गॉलब्लैडर स्टोन होने की वजह तलाशती रही. उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि उन्हें पथरी हो गई है. अपने बेटे गोला की याद सताने लगी और वह रोने लगी. उन्होंने व्लॉग में बताया कि गोला उन्हें पूरे घर में ढूंढ रहा था और वह उसके लिए चिंतित थी.

शूरा संग अरबाज की दूसरी शादी पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, कहा – ‘ये किसी की नहीं सुनता अगर सुना होता तो…’

भारती सिंह ने बताया कि उन्हें लग रहा था कि वह अस्पताल से जल्दी घर पहुंच जाएंगी और बेटे के साथ वक्त बिताएंगी. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. वीडियो में हर्ष की झलक भी दिखाई गई, जो चिंतित दिख रहे थे. भारती को अस्पताल में भर्ती करवाने से पहले हाल में हर्ष लिंबाचिया ने टीवी इंडस्ट्री में टॉक्सिक वर्क कल्चर के बारे में हैरानजनक खुलासा किया.

हर्ष लिंबाचिया ने बताया था काला सच

हर्ष लिंबाचिया ने अपने पॉडकास्ट कहा था कि लोग बहुत कम घंटे की नींद लेते हैं और सेट पर ही 15-15 घंटे बीताते हैं. उन्होंने कहा, “मैंने निर्देशकों और क्रिएटर्स को नींद की कमी के कारण दिल के दौरे और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करते देखा है. लोग चाय पीएंगे, स्मोकिंग करेंगे, लिमिटेड खाएंगे और एसिडिटी से लड़ते रहेंगे. लेकिन इसे कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.”

भारती सिंह का चौंकाने वाला खुलासा

भारती सिंह ने आगे कहा, “मैंने डेली सोप में लड़कियों को ड्रिप लगाकर काम करते हुए भी देखा है. उन्हें घर जाने की परमिशन नहीं थी क्योंकि तब तक शॉट का ब्राडकास्ट नहीं हुआ था.” हर्ष ने तब यह भी खुलासा किया कि कैसे निर्देशक कैमरे पर उनके परफेक्ट शॉट की परवाह करते थे और उन्हें जिंदगी और मौत से गुजरने वाले एक्टर्स की परवाह नहीं थी.

Tags: Bharti Singh, Comedian, Haarsh Limbachiyaa, Tv actresses

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें