महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त: छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं के लिए खुशखबरी, खाते में आने वाले है एक हजार रुपये

तन्नू वर्मा

रायपुर. महतारी वंदन योजना का इंतजार कर रही महिलाओं को लिए एक अच्छी खबर है. कल यानी गुरुवार को छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त आने वाले है. इसे लेकर खुद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जानकारी दी है. 2 मई को पात्र महिलाओं के खाते में एक हजार रुपये आएंगे. इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है. राज्य की 70 लाख 12 हजार से ज्यादा महिलाओं के खातों में 655 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी. इसे लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि माताओं को महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त जारी होगी. जब तक हमारी सरकार रहेगी, महिलाओं को राशि मिलेगी.

मालूम हो कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिला को एक हजार रुपये देने की घोषणा की थी. तो इधर कांग्रेस ने महिलाओं को सालाना 15 हजार रुपये देने की बात कही थी. चुनाव में बीजेपी पर जनता ने भरोसा जताया. सरकार बनने के बाद बीजेपी ने करीब 70 लाख महिलाओं को 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी की थी. आज इस योजना की तीसरी किस्त जारी होने वाली है. वहीं लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी महतारी वंदन योजना को खूब भुना भी रही है. वहीं, कांग्रेस ने इस बार लोकसभा चुनाव में जीत के बाद महिलाओं को एक लाख रुपये सालाना देने की घोषणा की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रांसफर की थी पहली किस्त
बता दें कि 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी की गई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 70 लाख 12 हजार 800 पात्र महिलाओं को योजना के पहले चरण में तकरीबन 655 करोड़ 57 लाख रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की थी. इस योजना की पहली किस्त जारी करने के लिए रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सम्मेलन आयोजित किया गया था.

महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त: छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं के लिए खुशखबरी, खाते में आने वाले है 1 हजार रुपये

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में प्रचंड गर्मी का आतंक, आने वाले दिनों में चढ़ेगा पारा, ऐसा रहेगा मौसम का हाल

इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि छत्तीसगढ़ को महतारी वंदन योजना को समर्पित किया है. 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को 1 हजार रुपये हर महीने देने का वादा किया था. बीजेपी सरकार ने अपना वादा पूरा किया है. पहली किस्त जारी कर दी गई है. उसी वक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाल विवाह को रोकने के लिए भी नए कार्यक्रम की शुरुआत भी की थी.

Tags: Chhattisgarh news, Pm narendra modi, Raipur news

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें