महाराष्ट्र: परभणी में अंबेडकर स्मारक तोड़फोड़ के विरोध में हिंसा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग

महाराष्ट्र: परभणी में अंबेडकर स्मारक तोड़फोड़ के विरोध में हिंसा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग

आरोपी ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन के सामने अंबेडकर स्मारक में संविधान की प्रतिकृति को तोड़ने की कोशिश की थी। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। - Dainik Bhaskar

 

महाराष्ट्र के परभणी में बुधवार को अंबेडकर स्मारक में तोड़फोड़ के विरोध में बुलाए गए बंद के दौरान हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में कई इलाकों में दुकानों और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, साथ ही आगजनी भी की गई। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े, जबकि कुछ इलाकों में लाठीचार्ज भी किया गया।

इसके बाद प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी है, और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। हिंसा की घटनाएं परभणी के अलावा, हिंगोली जिले में भी देखने को मिली हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोपन दत्ताराव पवार (45) ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन के पास स्थित अंबेडकर स्मारक में संविधान की प्रतिकृति को तोड़ने की कोशिश की थी। इस घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी को बुरी तरह पीट लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बंद के दौरान लोग आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे। इसके चलते, हिंसा भड़क गई और कई रिहायशी इलाकों पर भी पत्थरबाजी की गई। प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार कोशिशें कर रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें