मुंबई के कुर्ला में बड़ा बस हादसा, 7 की मौत, 49 घायल

मुंबई के कुर्ला में सोमवार रात एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें BEST की बस ने कई लोगों को कुचल दिया। अब तक इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 49 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज सायन और कुर्ला भाभा अस्पताल में चल रहा है। हादसा कुर्ला पश्चिम रेलवे स्टेशन रोड पर अंबेडकर नगर में हुआ, जहां बस कुर्ला स्टेशन से अंधेरी जा रही थी।
हादसे के आरोपी ड्राइवर संजय मोरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। संजय मोरे, जो 1 दिसंबर को ही BEST में कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवर के रूप में शामिल हुआ था, ने पुलिस को दिए बयान में कबूल किया कि वह बस के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को लेकर कन्फ्यूज हो गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।











