मुंबईया स्टाईल वाला खाना है पनीर कढ़ी तो पहुंचे यहां, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां, नोट करें लोकेशन, If you want to eat Mumbai style paneer kadhi then come here the taste is such that you will keep licking your fingers

बांका. आपने पनीर से दर्जनों लजीज डिश बनाकर खाया होगा. लेकिन आज पनीर से बनने वाले एक ऐसे डिश के बारे में बताएंगे जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाएगा. जीं हां, उस डिश का नाम पनीर कढ़ी है और बेहद खास तरीके से बनाया जाता है. इस लजीज डिश को खाने के लिए आपको बांका जिला मुख्यालय आना होगा. यहां आपको आजाद चौक के समीप अमृत कलश रेस्टोरेंट में इस स्पेशल डिश का स्वाद चखने को मिल जाएगा. स्वाद से भरपूर पनीर कढ़ी को मुंबई के कारीगर मुंबईया स्टाईल में हीं बनाते हैं. इस डिश को खाने के लिए सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक आ सकते हैं. कभी-कभी तो शाम 4 बजे तक हीं समाप्त हो जाता है.

इस रेस्टोरेंट के पनीर कढ़ी का लोग हैं दीवाने

संचालक राजवीर ने बताया कि बांका में सीमित जगह पर हीं लोगों को अच्छा खाना नसीब हो पाता है. पढ़ाई करने के दौरान हीं रेस्टोरेंट खोलने का आइडिया आया था. मन में यह था कि लोगों को सस्ते में क्वालिटी वाला भोजन मिले. पढ़ाई खत्म करने के बाद बांका लौटा तो रोस्टेरेंट खोलने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया. इस रेस्टोरेंट को खोलने में चार साल का वक्त लग गया. उन्होंने बताया कि यहां सिर्फ शाकाहारी भोजन हीं परोसते हैं. वैसे तो यहां कई लजीज डिश उपलब्ध है, लेकिन पनीर कढ़ी लोगों की पहली पसंद बन गई है. इसका स्वाद जिसने भी एक बार चख लिया है वो अपने परिवार के साथ दोबारा जरूर आते हैं. सभी मुंबई के दक्ष कारीगर हैं और पनीर कढ़ी मात्र दस मिनट में ग्राहकों के टेबल पर परोस देते हैं.

10 से 15 मिनट में तैयार हो जाता है पनीर कढ़ी 

संचालक राजवीर ने बताया कि पनीर कढ़ी को स्पेशल तरीके से बनाया जाता है.  इसमें दर्जनों मसाले का उपयोग किया जाता है. पनीर कढ़ी को बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को एक स्पेशल साइज में कटिंग की जाती है. इसके बाद कटिंग प्याज, टमाटर, मिर्च, काजू , खसखस, नारियल पाउडर, अमूल क्रीम, बटर, दही, मलाई के अलावा घर में तैयार किया गया स्पेशल मसाले का मिश्रण करते हैं. पनीर कढ़ी को बनाने में मात्र 10 से 15 मिनट का वक्त लगता है. 180 रूपए प्रति प्लेट के हिसाब से ग्राहकों को परोसा जाता है.

Tags: Banka News, Bihar News, Food 18, Local18

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें