मेडिकल में 8 साल की बच्ची के रेप की पुष्टि, इस पुलिसवाले का नाम आया सामने, कौन करेगा जांच – News18 हिंदी

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 8 साल की बच्ची का रेप हुआ है. मेडिकल में इस बात की पुष्टि हो गई है. चौंकाने वाली बात है कि इस मामले में एक सब-इंस्पेक्टर का नाम भी सामने आया है. डिप्टी पुलिस कमिश्नर श्रध्दा तिवारी ने कहा कि बच्ची के मेडिकल में शारीरिक प्रताड़ना की बात उजागर हुई है. उसी आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है. इस मामले में जिस पुलिसकर्मी का नाम सामने आ रहा है उसके खिलाफ भी जांच हो रही है. बता दें, इस मामले में एसआई प्रकाश राजपूत का नाम सामने आया है.

प्रकाश फिलहाल अरेरा हिल्स थाने में पदस्थ है. उससे पहले वह मिसरोद थाने में पदस्थ था. उसने पीड़ित बच्ची की मां पर भी दबाव डाला था. डीसीपी श्रध्दा तिवारी का कहना है कि इस मामले में पुलिसकर्मी दोषी होगा तो कार्रवाई की जाएगी. उधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मामले में एसआईटी (Special Investigation Team) गठित करके जांच के आदेश दिए हैं. मिसरोद के एसीपी रजनीश कश्यप की अध्यक्षता में एसआईटी काम करेगी. थाना प्रभारी मिसरोद और मिसरोद एसआई श्वेता शर्मा एसआईटी के सदस्य होंगे.

दस दिन पहले ही बच्ची ने जॉइन किया था स्कूल
बता दें, पीड़ित बच्ची दस दिन पहले ही स्कूल में पढ़ने गई थी. उसके रहने की व्यवस्था स्कूल के हॉस्टल में की गई थी. बच्ची ने 29 अप्रैल को अचानक मां को फोन पर घटना की जानकारी दी. उसकी बात सुनकर मां के होश उड़ गए. मां तुरंत वहां गई और बच्ची को लेकर मिसरोद थाने पहुंची. मां की बात सुनकर पुलिस ने महिला कॉन्सटेबल के साथ रात को ही उसे अस्पताल भेजा. लेकिन, मां ने रात में बच्ची का मेडिकल कराने से इनकार कर दिया.

तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया है मामला- थाना प्रभारी सिंह
उन्होंने कहा कि अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. सबूत जुटाने के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी. सिंह ने कहा कि बच्ची की मां ने गंभीर आरोप लगाए थे. उनके आरोप के आधार पर एफआईआर दर्ज की थी. यह घटना एफआईआर करवाने से 5 दिन पहले की बताई जा रही है. मामले में तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. जांच के बाद नामजद एफआईआर दर्ज की जाएगी.

.

FIRST PUBLISHED : May 1, 2024, 13:09 IST

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें