युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक, कानूनी प्रक्रिया पूरी

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक, कानूनी प्रक्रिया पूरी

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की खबर सामने आई है। दोनों ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तलाक का फैसला लिया है। इस मामले में शुक्रवार को बांद्रा फैमिली कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने की पुष्टि की।

धनश्री और चहल की शादी 11 दिसंबर 2020 को हुई थी, लेकिन पिछले 18 महीनों से दोनों अलग रह रहे थे। हालांकि, पहले से तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया पर चल रही थीं, लेकिन अब यह आधिकारिक रूप से पुष्टि हो गई है। कोर्ट ने उन्हें काउंसलिंग सेशन के बाद तलाक की मंजूरी दी।

2023 में धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम यूज़रनेम से चहल का सरनेम हटा लिया था, जिसके बाद तलाक की अफवाहें और भी तेज हो गई थीं, हालांकि उस समय चहल ने इन खबरों को अफवाह करार दिया था।

यहां तक कि, धनश्री ने एक टीवी शो “झलक दिखला जा-11” में युजवेंद्र चहल से अपनी लव स्टोरी के बारे में भी खुलासा किया था, जिसमें बताया था कि कैसे लॉकडाउन के दौरान चहल ने उनसे डांस सीखने के लिए संपर्क किया था और फिर दोनों के बीच प्यार हो गया था।

अभी तक युजवेंद्र और धनश्री की तरफ से कोई आधिकारिक बयान इस पर नहीं आया है, लेकिन कानूनी कार्यवाही पूरी होने के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि दोनों ने अलग होने का फैसला किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें