राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा चंडीगढ़ में महिलाओं की लंबित शिकायतों के निपटारे के लिए सार्वजनिक सुनवाई

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा चंडीगढ़ में महिलाओं की लंबित शिकायतों के निपटारे के लिए सार्वजनिक सुनवाई

24 जनवरी को चंडीगढ़ के सेक्टर-6 स्थित यूटी गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा महिलाओं की लंबित शिकायतों के निपटारे के लिए एक सार्वजनिक सुनवाई का आयोजन किया जाएगा। यह सुनवाई दोपहर 2 बजे से शुरू होगी और इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन विजय किशोर राहटकर करेंगी। विशेष रूप से वह इस कैंप के लिए चंडीगढ़ आ रही हैं।

लोगों को कैंप का लाभ उठाने की अपील

मोहाली की डीसी आशिका जैन ने बताया कि यदि किसी महिला की शिकायत लंबित है, तो उसे इस सुनवाई में भाग लेना चाहिए। यह एक बेहतरीन अवसर है और उम्मीद है कि इस कैंप में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि आयोग को चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा से कई शिकायतें मिलती हैं, और इस प्रकार के कैंपों का आयोजन कई लोगों के लिए मददगार साबित होगा।

महिला आयोग की ओर से कानूनी मदद और सहायता

राष्ट्रीय महिला आयोग महिलाओं को संकट के समय मदद और कानूनी सहायता प्रदान करता है। इसके अलावा, राज्य महिला आयोग भी जिलों में जाकर लोगों के मामलों की सुनवाई कर रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें