रूपनगर में बजरी से लदा ट्राला बेकाबू होकर दुकान पर पलटा, चालक फरार

रूपनगर में बजरी से लदा ट्राला बेकाबू होकर दुकान पर पलटा, चालक फरार

निक्कूवाल मोड़ के पास ट्राला बेकाबू होकर पलट गया। - Dainik Bhaskar

रूपनगर। श्री आनंदपुर साहिब के निक्कूवाल मोड़ पर बुधवार सुबह लगभग 4 बजे एक बजरी से भरा ट्राला (PB11DH9542) बेकाबू होकर तेलू राम की बेकरी पर पलट गया। ट्राला रूपनगर की ओर जा रहा था, लेकिन हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

घटना में दुकान को काफी नुकसान हुआ है और दुकान का एक बड़ा हिस्सा ट्राले के नीचे दब गया है। साथ ही दुकान के पास स्थित बिजली का ट्रांसफॉर्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया है, हालांकि सौभाग्य से ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट नहीं हुआ।

सुबह के समय सड़क पर यातायात बाधित हो गया था, लेकिन ग्रामीणों की मदद से कुछ घंटे बाद रास्ता साफ कर दिया गया।

हालांकि, घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। स्थानीय लोगों ने फरार चालक की जल्द गिरफ्तारी और ऐसे हादसों को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

क्या आपको लगता है कि प्रशासन इस तरह के हादसों को रोकने के लिए और अधिक प्रभावी कदम उठाएगा?

Leave a Comment

और पढ़ें