लुधियाना: जगराओं कोर्ट परिसर में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, बेटी के तलाक केस को लेकर विपक्षी पक्ष पर आरोप

लुधियाना: जगराओं कोर्ट परिसर में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, बेटी के तलाक केस को लेकर विपक्षी पक्ष पर आरोप

जगराओं कोर्ट में बुजुर्ग घसीटता आरोपी। - Dainik Bhaskar

लुधियाना जिले के जगराओं कोर्ट परिसर में गुरुवार को एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित हरपाल सिंह अपनी बेटी के तलाक केस की सुनवाई के लिए कोर्ट आए थे, जहां विपक्षी पक्ष के लोगों ने अचानक हमला कर दिया

हमले में बुजुर्ग की पगड़ी उतारी, केश नोचे

हमलावरों ने हरपाल सिंह की पगड़ी उतार दी और उनकी दाढ़ी व केश नोच डाले। कोर्ट परिसर जैसी संवेदनशील जगह पर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

मौजूद लोगों ने बचाया, अस्पताल में भर्ती

घटना के समय कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर बुजुर्ग को बचाया और उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बेटी के तलाक केस को बताया वजह

हरपाल सिंह ने बताया कि हमलावर वही लोग हैं जिनके साथ उनकी बेटी का तलाक का मामला अदालत में चल रहा है। इसके अलावा उन्होंने विपक्षी पक्ष के खिलाफ मारपीट का एक और केस भी दर्ज करवाया हुआ है।

हरपाल सिंह ने यह भी खुलासा किया कि करीब दो महीने पहले आरोपी ने थाने में माफी भी मांगी थी, लेकिन अब फिर से उन्होंने हमला कर दिया।

पुलिस बोली – अभी शिकायत नहीं मिली

बस स्टैंड चौकी इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने कहा कि अभी तक इस घटना को लेकर कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी


कोर्ट परिसर में सुरक्षा पर उठे सवाल

कोर्ट परिसर में इस तरह की हिंसक घटना ने एक बार फिर सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। ऐसे मामलों में पुलिस की तत्परता और कोर्ट के भीतर-बाहर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाए जाने की मांग उठने लगी है।

Leave a Comment

और पढ़ें