लुधियाना में भाजपा और AAP कार्यकर्ताओं के बीच बवाल, शराब बांटने के आरोपों पर FIR

लुधियाना में भाजपा और AAP कार्यकर्ताओं के बीच बवाल, शराब बांटने के आरोपों पर FIR

MLA अशोक पराशर पप्पी और केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू में होती बहसबाजी।

पंजाब के लुधियाना में नगर निगम चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया। सूफिया चौक के पास भाजपा और AAP कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जहां AAP कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा उम्मीदवार के पति, गुरदीप सिंह नीटू, चुनाव प्रचार के बाद भी शराब बांट रहे थे।

AAP कार्यकर्ताओं के अनुसार, जब गुरदीप सिंह नीटू के साथ भाजपा कार्यकर्ता शराब बांट रहे थे, तो विरोध करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। इस बीच, भाजपा नेता केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू मौके पर पहुंचे, जहां AAP कार्यकर्ताओं ने उनका घेराव किया और नारेबाजी की। इस पर केंद्रीय मंत्री और AAP विधायक अशोक पप्पी के बीच तीखी नोकझोंक हुई और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गालियाँ दीं।

पुलिस और लुधियाना के कमिश्नर ने स्थिति को संभालते हुए मामले की जांच की। पुलिस ने शराब की बोतलें बरामद कीं और एक्साइज टीम को मौके पर बुलाया। भाजपा उम्मीदवार के पति, गुरदीप सिंह नीटू, और उनके दो सहयोगियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

भाजपा ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि वे परिवार के साथ डिनर पर थे, जबकि AAP ने इसे चुनावी धक्केशाही और कानून का उल्लंघन बताया।

Leave a Comment

और पढ़ें