लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया
भारत के प्रसिद्ध लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने गुरुवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया। मिश्रा ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। 42 साल के अमित मिश्रा ने 2003 में बांग्लादेश में हुई वनडे ट्राई सीरीज के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था।
करियर की झलक
-
अमित मिश्रा ने भारतीय टीम के लिए 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी-20 मैच खेले।
-
वह आईपीएल में तीन हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं।










