पटना. 5 मई से 8 मई के बीच अगर आप ट्रेन से सफर करने के बारे में सोच रहे हैं तो ट्रेन टाइमिंग और रूट जरूर चेक कर लें. ऐसा इसलिए क्योंकि कई ट्रेनों का समय और रूट बदल दिया गया है. अब ये सभी ट्रेन बदले हुए समय और रूट पर चलेंगी. बिहार के किशनगंज स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाना है. इस वजह से एक हफ्ते तक ये बदलाव किया गया है. अगर आप उज्जैन जाना चाहते हैं तो पटना से 3 मई को एक स्पेशल ट्रेन चलने वाली है.
किशनगंज में यार्ड इंटरलॉकिंग का काम जारी होने के कारण जिन ट्रेनों का रूट और समय बदला गया है उनमें पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, महानंदा एवं कैपिटल एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं.
ये रहा नया टाइमिंग
-गाड़ी संख्या-22234 पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस 5 मई को दोपहर 13:00 बजे के बजाय शाम 15:15 बजे पटना जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अलग-अलग स्टेशनों पर भी विलंब से ही पहुंचेगी.
– 8 मई को गाड़ी संख्या-22234 पटना न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 13:00 की जगह 13:30 बजे पटना जंक्शन से खुलेगी.
-03 मई को पटना जंक्शन होते हुए जयनगर से उज्जैन के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है. गाड़ी संख्या-09178 जयनगर-उज्जैन स्पेशल शुक्रवार 3 मई को जयनगर से रात 21.30 बजे रवाना होगी और पटना जंक्शन रुकते हुए रविवार को 06:30 बजे उज्जैन पहुंचेगी.
इन ट्रेनों का रूट बदला
-6 मई को दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी संख्या- 15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस अब बदले हुए रूट आलूबाड़ी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी होकर जाएगी. यह ट्रेन ठाकुरगंज एवं बागडोगरा स्टेशन पर नहीं जाएगी.
-6 मई को राजेंद्र नगर टर्मिनल से खुलने वाली गाड़ी संख्या-13248 राजेंद्र नगर टर्मिनल कामाख्या कैपिटल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आलूबाड़ी रोड होकर न्यू जलपाईगुड़ी जाएगी. यह ट्रेन भी ठाकुरगंज और बागडोगरा स्टेशन नहीं जाएगी.
-7 मई को अलीपुरद्वार से चलने वाली गाड़ी संख्या- 15483 महानंदा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सिलिगुड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज होकर जाएगी. यह भी बागडोगरा एवं ठाकुरगंज स्टेशन पर कैंसिल रहेगी
इन ट्रेनों का समय बदला
-6 मई को दिल्ली से चलने वाली गाड़ी संख्या- 15484 दिल्ली अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस सुबह 07:35 की जगह 10:35 बजे दिल्ली से चलेगी.
-8 मई को अलीपुरद्वार से चलने वाली गाड़ी संख्या- 15483 महानंदा एक्सप्रेस सुबह 10:30 की जगह दोपहर 13:30 बजे अलीपुर द्वार से खुलेगी.
-7 मई को कामाख्या से चलने वाली गाड़ी संख्या- 13247 कामाख्या राजेंद्र नगर टर्मिनल कैपिटल एक्सप्रेस सुबह 05:35 की जगह 08:00 बजे कामाख्या से खुलेगी.
Tags: Indian Railway news, Local18, PATNA NEWS
FIRST PUBLISHED : May 2, 2024, 21:21 IST










