उज्जैन. 12 ज्योतिर्लिंग में से एक महाकालेश्वर मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु रोजाना भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आते हैं. लेकिन ऐसे में श्रद्धालुओं की गले में सोने की चेन, पर्स, मोबाइल, चोरी करने के लिए महिला चोरों की गैंग भी एक्टिव हो गई थी. भीड़ का फायदा उठाकर ये महिलाएं श्रद्धालु की चेन स्नेचिंग कर रही थी. वहीं तेलंगाना से आए श्रद्धालु परिवार के साथ महिलाओं ने चेन खींचने की कोशिश की लेकिन मौके पर खड़े महाकाल मंदिर की सुरक्षा गार्ड्स ने तत्काल महिलाओं को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है कि इन महिलाओं ने और कहां-कहां पर चोरी की घटनाओं का अंजाम दिया है.
विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में देश भर से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. ऐसे ही भीड़भाड़ इलाके में चेन स्नेचिग करने के लिए जयपुर से 4 महिलाएं उज्जैन आई थी. महाकाल मंदिर में दर्शन कर रही तेलंगाना की लक्ष्मीबाई परिवार के सदस्यों के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची थी.
महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद प्रांगण के स्वप्नेश्वर महादेव मंदिर में महिला दर्शन कर रही थी. तभी महिला चोर ने वृद्धि के गले से चेन खींचने की कोशिश की. चेन सेफ्टी पिन के जरिए कपड़े से बंधी थी. चैन खींचते ही वृद्धा को पता चल गया और उसने शोर मचा दिया. तभी वहां से 4 महिलाएं भागने लगी जिन्हें सुरक्षा गार्ड और चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने पड़कर महाकाल थाने के सुपुर्द किया था.
.
FIRST PUBLISHED : May 1, 2024, 18:37 IST










