नई दिल्ली, मोदी सरकार गठन के बाद संसद की कार्यवाही शुरू हो चुकी है. पहले दिन नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई गई. इस दौरान कई दिलचस्प मामले देखने को मिले. नई दिल्ली सीट से चुनी गईं सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने संस्कृत में शपथ ली, तो वहीं दो सांसद ऐसे भी थे, जिन्होंने संसद में ‘अल्लाह’ के नाम पर शपथ ली. सोशल मीडिया पर इनकी खूब चर्चा हो रही है.
असम की धुबरी लोकसभा सीट से चुने गए रकीबुल हसन जब शपथ लेने पहुंचे तो उनके हाथों में संविधान की एक प्रति थी. उन्होंने उर्दू में अल्लाह के नाम पर शपथ ली. लोकसभा चुनाव में रकीबुल हसन सर्वाधिक मतों से जीतकर आए हैं. उन्हें 14 लाख 71 हजार 885 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी आईयूडीएफ नेता बदरुद्दीन अजमल को सिर्फ चार लाख 59 हजार 409 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था. असम के नगांव जिले के सामगुरी से पांच बार विधायक रहे रकीबुल हुसैन को इस बार कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया था.
#18thLokSabha: Rakibul Hussain, (INC) takes oath as Member of Parliament (Dhubri, Assam)#Parliament #LokSabha #RajyaSabha #parliamentsession @LokSabhaSectt @rakibul_inc pic.twitter.com/zyWm2NLlnF
— SansadTV (@sansad_tv) June 24, 2024










