सिरसा के सस्पेंड तहसीलदार भुवनेश कुमार की सड़क हादसे में मौत

सिरसा के सस्पेंड तहसीलदार भुवनेश कुमार की सड़क हादसे में मौत

भुवनेश कुमार, सस्पेंड तहसीलदार फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

पटियाला/सिरसा: सिरसा में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले सस्पेंड तहसीलदार भुवनेश कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे सिरसा से चंडीगढ़ के लिए ऑनलाइन टैक्सी में रवाना हुए थे, लेकिन पटियाला के पास रात करीब 9 बजे एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, भुवनेश कुमार मूल रूप से फतेहाबाद के रहने वाले थे और काफी समय तक सिरसा तहसील में कार्यरत रहे। उनके बहनोई प्रेम कुमार ने घटना की पुष्टि की।

बताया गया है कि रास्ते में गाड़ी का टायर पंचर हो गया था। भुवनेश और उनके साथ मीरपुर निवासी एक अन्य व्यक्ति गाड़ी से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मीरपुर निवासी व्यक्ति का नाम अभी सामने नहीं आया है।

Leave a Comment

और पढ़ें