सुनील शेट्टी ने ‘हेरा फेरी 3’ पर दिया बयान, परेश रावल की वापसी को बताया खुशी की बात – बोले, रिलीज के वक्त करूंगा पूरी बात

मुंबई, 2 जुलाई 2025:
फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर एक बार फिर फैंस में उत्साह बढ़ गया है। एक्टर सुनील शेट्टी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में फिल्म को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा, “मैंने भी सुना है कि अब सब फाइन-ट्यून हो गया है।” हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वह इस पर विस्तार से बात फिल्म की रिलीज के वक्त ही करेंगे।
शिरडी में बोले सुनील शेट्टी – यह वो फिल्म है जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर देख सकता है
सुनील शेट्टी हाल ही में शिरडी पहुंचे थे, जहां उन्होंने साई बाबा के दर्शन किए। एक यूट्यूब चैनल ‘साई सफर’ से बातचीत के दौरान उन्होंने ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर कहा:
“शायद वो एक फिल्म है जिसे पूरा परिवार मिलकर देख सकता है। जब आप टीवी चालू करते हैं तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं, शर्माने की जरूरत नहीं – क्योंकि आपको पता है कि लोग सिर्फ हँसने वाले हैं।“










