Sonakshi Sinha’s 3rd Bridal look Cost: सोनाक्षी सिन्हा ने 7 साल के रिश्ते बाद अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर ली है. जब से इस जोड़ी की शादी की खबरें सामने आईं, ये जोड़ी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को एक्टर जहीर इकबाल से शादी रचाई. शादी पर सोनाक्षी आइवरी रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. इस जोड़ी ने पहले उन्होंने कोर्ट मैरिज की और फिर बांद्रा के एक रेस्तरां में रिसेप्शन रखा. इस रिसेप्शन पार्टी में सोनाक्षी मांग में सिंदूर, लाल खूबसूरत दुल्हनों वाली साड़ी और हाथ में मेंहदी के बजाए आलता लगाए हुए नजर आईं. सोनाक्षी के ये दोनों ही लुक लोगों को जच रहे हैं. लेकिन दुल्हन बनीं सोनाक्षी का तीसरा लुक उनके पहले दोनों अंदाज पर भारी पड़ा है. सिर्फ लुक ही नहीं, कीमत के मामले में भी एक्ट्रेस का ये तीसरा लुक ज्यादा एक्सपेंसिव है. आइए आपको बताते हैं इसके बारे में.
सोनाक्षी ने अपनी रजिस्टर्ड मैरेज में 44 साल पुरानी साड़ी पहनी. ये साड़ी उनके लिए बेहद खास थी. दरअसल ये उनकी मां पूनम सिन्हा की साड़ी थी. इस साड़ी के साथ-साथ एक्ट्रेस ने जेवर भी अपनी मां के ही पहने थे. वहीं रिसेप्शन में सोनाक्षी लाल ब्रोकेड बनारसी सिल्क साड़ी में नजर आईं. सोनाक्षी की ब्राइडल साड़ी डिजाइनर लेबल रॉ मैंगो की थी. इस साड़ी की कीमत 79,800 रुपये है. लेकिन रिसेप्शन पार्टी में काफी देर तक लाल साड़ी में रहने के बाद एक्ट्रेस ने अपनी केक कटिंग सेरेमनी के लिए लाल रंग का सूट पहना. ये उनका तीसरा ब्राइडल लुक था. सोनाक्षी का यही ब्राइडल लुक सबसे महंगा था.
सोनाक्षी सिन्हा की ये लाल साड़ी रॉ मैंगो ब्रांड की थी.
दुल्हना सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी केक कटिंग सेरेमनी में एक अनारकली सूट पहना. इस सूट पर काफी भारी कढ़ाई की गई थी. एक्ट्रेस का ये सूट फेमस डिजाइनर अनीता डोंगरे के लेबल का था. इस सूट की कीमत 2.55 लाख रुपये है. सोनाक्षी का ये सूट बीच से 2 हिस्से में बंटा था. इस सूट को प्लाजो पैंट्स के साथ पेयर किया गया था. मुगल फूलों की मोटी कढ़ाई और इसके निचले हिस्से पर कई बॉर्डर डिटेलिंग भी है. सोनाक्षी ने इसे अपनी रेशमी सिल्क साड़ी के साथ ही पहने गए हरे और कुंदन के चोकर के साथ स्टाइल किया.
सोनाक्षी ने डायरेक्टर-होस्ट करण जौहर के ज्वेलरी ब्रांड का नेकलेस पहना.
आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने तयानी (Tyaani) ब्रांड का ये हरे कुंदन वाला सेट पहना था. तयानी, डायरेक्टर-होस्ट करण जौहर का ज्वेलरी ब्रांड है. सोनाक्षी ने जो हार पहना है इसकी कीमत 2 लाख 50,000 बताई जा रही है. रिसेप्शन पर पहने गए सोनाक्षी के इस सूट की कीमत उनके हार से भी ज्यादा थी.
दुल्हना सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी केक कटिंग सेरेमनी में एक अनारकली सूट पहना.
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का धर्म अलग है और ये बात इस शादी में एक बड़ा मुद्दा थी. इनकी शादी से पहले खबरें थीं कि बेटी की इस शादी से परिवार नाराज है. मम्मी-पापा से लेकर दोनों भाई तक, इस इंटर-रिलीजन मैरेज के खिलाफ थे. लेकिन सोनाक्षी की शादी में उनका पूरा परिवार शामिल हुआ था.
Tags: New fashions, Sonakshi sinha
FIRST PUBLISHED : June 26, 2024, 12:40 IST










