हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को दी सख्त दिशा-निर्देश, गांवों में नाइट स्टे का पालन जरूरी”

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को दी सख्त दिशा-निर्देश, गांवों में नाइट स्टे का पालन जरूरी

मीटिंग से पहले हरियाणा सीएम का स्वागत करते मुख्य सचिव विवेक जोशी। - Dainik Bhaskar

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंडलायुक्तों और जिला उपायुक्तों के साथ हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों से सख्त रुख अपनाया और उन्हें आम जनता से जुड़े कार्यों में तत्परता दिखाने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारी जनता से संवाद बढ़ाएं और निर्धारित समय में सेवा पूरी करें।

सीएम ने अधिकारियों से यह भी कहा कि वे कार्यालयों और कैंप कार्यालयों के अलावा गांवों में एक रात रुककर जनता से मिलें, उनकी समस्याओं को जानें और उनके समाधान के लिए कार्य करें। सरकार की योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को तुरंत हल करने की बात भी कही। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सरकार की योजनाएं पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे।

सीएम ने अधिकारियों को नाइट स्टे के संबंध में सख्ती से निर्देश दिए हैं और कहा कि यह नियम केवल डीसी और एसपी के लिए ही नहीं, बल्कि अन्य प्रशासनिक अधिकारियों जैसे पुलिस उपायुक्त, उप मंडल मजिस्ट्रेट और जेल अधीक्षक पर भी लागू होंगे। उन्होंने जोर दिया कि अधिकारियों को गांवों की समस्याओं को हल करने के लिए सप्ताह में समन्वय मीटिंग बुलानी चाहिए और कार्यालय में बैठकर फैसले लेने के बजाय ग्रामीणों से संवाद करके उनके विकास की योजनाएं बनानी चाहिए।

Leave a Comment

और पढ़ें