हरियाणा में रक्षाबंधन पर महिलाओं को दो दिन फ्री यात्रा की सौगात, प्राइवेट बसों में नहीं मिलेगा लाभ

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं और बच्चों के लिए एक बड़ी राहत का ऐलान किया है। 8 और 9 अगस्त को महिलाएं हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। उनके साथ 15 वर्ष तक के बच्चे भी बिना टिकट के यात्रा कर पाएंगे।
यह निर्णय परिवहन मंत्री अनिल विज की सिफारिश पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंजूर किया है। योजना का उद्देश्य है कि महिलाएं और बहनें रक्षाबंधन पर अपने भाइयों के पास आसानी से जा सकें।
किन बसों में मिलेगा लाभ?
-
यह सुविधा केवल हरियाणा रोडवेज की “साधारण बसों” (Ordinary buses) में मिलेगी।
-
यात्रा हरियाणा राज्य के भीतर के साथ-साथ चंडीगढ़ और दिल्ली तक मान्य होगी।
-
यह योजना केवल सरकारी रोडवेज बसों पर लागू होगी।
प्राइवेट बसों में नहीं मिलेगा लाभ
स्टेज कैरिज बस ऑपरेटर्स वेल्फेयर एसोसिएशन ने साफ कर दिया है कि:
-
यह स्कीम सिर्फ रोडवेज बसों पर लागू है।
-
प्राइवेट बसों में सफर करने वाली महिलाओं और बच्चों को टिकट लेना अनिवार्य होगा।
-
डॉ. धन सिंह, एसोसिएशन के राज्य उपप्रधान ने कहा कि सरकार प्राइवेट ऑपरेटरों को मुफ्त सेवा देने के लिए बाध्य नहीं कर सकती।
RTI में भी हुई पुष्टि
एसोसिएशन ने बताया कि उन्होंने RTI के जरिए सरकार से जानकारी ली है, जिसमें स्पष्ट किया गया कि:
“फ्री या कंसेशनल पास सिर्फ हरियाणा रोडवेज में मान्य होंगे। प्राइवेट बस ऑपरेटर्स पर इनका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।”










