हिमाचल प्रदेश में बादल फटा, ट्रक-कार मलबे में फंसे, भारी नुकसान की आशंका

जिला सोलन के कुनिहार के गंबर पुल की पास कुछ देर पहले अचानक बादल फट गया. इसकी वजह से क्षेत्र में भारी नुक्सान हुआ है. अचानक मलबा आने के कारण कीचड़ में गाडियां भी फंस गई है. भारी मात्रा में पानी आने के कारण क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल भी बन गया. बताया जा रहा है कि एक ढाबे को भी भारी नुक्सान हुआ है. पुल पर भी मलबा जमा हो गया है. बचाव कार्य भी जोरों पर है. सुखद बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है. गौरतलब है कि जहाँ यह बादल फटा वहां बसें भी सवारियों को उतारती थी लेकिन उस समय वहां कोई बस मौजूद नहीं थी.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

FIRST PUBLISHED : June 24, 2024, 18:28 IST

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें